.IN Registry के बारे में
इन रजिस्ट्री INRegistry का सृजन NIXI, नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। निक्सी भारतीय कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा25 के तहत एक गैर लाभकारी कंपनी है, जिसका उद्देश्य देश में उन्नत इंटरनेट सेवाएं प्रदान करना है।
NIXI के तहत INRegistry .IN सीसीटीएलडी के रखरखाव के प्राथमिक दायित्व सहित एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करता है और इसका प्रचालनात्मक स्थायित्व, विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह भारत सरकार तथा इसके संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बनाई गई नीति के विभिन्न तत्वों का कार्यान्वयन करेगा।
सरकार ने 2004 के अंत में .IN registry के प्रशासन में सुधार लाने का निर्णय लिया। INRegistry ने पिछले रजिस्ट्री प्राधिकरण, द नेशनल सेंटर फॉर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी (एनसीएसटी) तथा इसके उन्नत अभिकलन विकास केन्द्र (सी-डैक) से रजिस्ट्री का दायित्व प्राप्त किया है। इस परिवर्तन की घोषणा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीआईटी), भारत सरकार द्वारा INRegistry के कानूनी दर्जे के अनुसार एक राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से एक कार्यकारी आदेश द्वारा की गई थी। इस घोषणा में पंजीयक के रूप में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) की भूमिका gov.in डोमेन के लिए, res.in और ac.in डोमेन के लिए अर्नेट तथा mil.in डोमेन के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमिका का उल्लेख किया गया है।
INRegistry द्वारा स्वयं कोई पंजीकरण नहीं किए जाते हैं। इसके स्थान पर यह पारदर्शी पात्रता मानदण्डों के आधार पर चयन की एक खुली प्रक्रिया के माध्यम से पंजीयकों को प्रत्यायन प्रदान करता है।
