+ A | - A

विवाद निपटान प्रक्रिया

रजिस्‍ट्री ने .इन विवाद निपटान नीति (आईएनडीआरपी) प्रकाशित की है। यह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर स्‍वीकृत दिशानिर्देशों तथा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के संगत प्रावधानों के अनुसार तैयार की गई है। सभी विवादित पक्षों को निम्‍न दो दस्‍तावेजों को ध्‍यानपूर्वक पढ़ना चाहिए :
  1. इन डोमेन नाम विवाद निपटान नीति (आईएनडीआरपी) : इस दस्‍तावेज में यह बताया गया है कि किस प्रकार के विवाद होने चाहिए और माध्‍यस्‍थों द्वारा किन मानदंडों के अनुसार विचार किया जाएगा।
  2. आईएनडीआरपी प्रक्रिया नियम : इन नियमों में यह बताया गया है कि शिकायत कैसे दर्ज करनी है, शिकायत पर प्रतिक्रिया कैसे करनी है तथा शुल्‍क, पत्राचार तथा अन्‍य प्रयुक्‍त प्रक्रियाएं क्‍या होंगी।

शिकायत दर्ज कराने के लिए कृपया आईएनडीआरपी प्रक्रिया नियमों के निर्देशों का अनुसरण करें। निक्‍सी में आपका आवेदन तथा आवेदन-शुल्‍क प्राप्‍त होने पर यह एक मध्‍यस्‍थ की नियुक्‍त कर देगा और आपको अतिरिक्‍त जानकारी भेजी जाएगी।

सभी विवाद केवल दिल्‍ली स्थित न्‍यायालयों के अधिकार-क्षेत्र में होंगे ।